नालंदा में सड़क हादसे के बाद भड़के लोग, मंत्री और विधायक को पैदल भागकर बचानी पड़ी जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नालंदा में सड़क हादसे के बाद भड़के लोग, मंत्री और विधायक को पैदल भागकर बचानी पड़ी जान

बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार के नालंदा जिले में 27 अगस्त को एक घटना सामने आई, जिसमें नीतिश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दोनों नेता मलावां गांव में एक सड़क हादसे में मारे गए नौ लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान गुस्साए गांवों वालों ने मंत्री के काफिले पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, उन्हें कई किलोमीटर तक भगाया। इसके अलावा इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जबकि मंत्री को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, कुछ दिन पहले पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मलावां गांव के कुछ लोग भी शामिल थे। मंत्री श्रवण कुमार और विधायक प्रेम मुखिया पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए गांव पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश था, जिसके चलते उन्होंने मंत्री के काफिले पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने काफिले को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ग्रामीणों ने काफिले को कई किलोमीटर तक दौड़ाया। इस अराजक स्थिति में मंत्री और विधायक को पैदल भागना पड़ा। हमले के दौरान एक सिपाही को चोटें आईं और हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद नालंदा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात को काबू में किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox