नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/शिव कुमार यादव/- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बगैर इशारां-इशारों में उन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दो लोग हैं। एक राज कर रहे, और दूसरे उनके एजेंट हैं। यही दोनों मिलकर यह सब गड़बड़ कर रहा है। आजकल यह लोग कुछ काम नहीं कर रहे हैं। सब चीजों पर कब्जा कर बैठ गए हैं और केवल अपना दुष्प्रचार कर रहे हैं। हम लोग कहीं भी अगर अच्छा काम करते हैं तो उसकी कहीं चर्चा नहीं होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरे बिहार पर नजर रख रहे हैं। एक-एक चीज पर नजर रख रहे हैं। गड़बड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर ये क्या कर रहे हैं, यह जनता देख रही है, यह लोग सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करते हैं। कहा कि यह लोग कितने दिन से राजनीति में हैं? यह सब लोग जानते हैं और हम लोग कितने दिन से राजनीति में हैं यह भी लोग जान रहे हैं। श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में जो पार्टी थी, वह कितना अच्छा से काम कर रही थी। और अब क्या काम हो रहा है यह जनता देख रही है।

जान-बूझकर के अपना कार्यक्रम कैंसिल करवा दिया
नालंदा और सासाराम हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह कुछ लोगों ने गड़बड़ किया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने बहुत अच्छे ढंग से इसको कंट्रोल किया। अब दोनों एक जगह शांति है। प्रशासन की टीम घर-घर जाकर लोगों से पूछ रही है। इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं, जल्द ही सब का खुलासा हो जाएगा। नालंदा और सासाराम की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एक-एक चीज को बारीकी से देखा जा रहा है। जल्द ही इसके पीछे कौन है इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि एक जगह उनको जाना था। जान-बूझकर के अपना कार्यक्रम कैंसिल करवा दिया।
बिहार शरीफ में कुछ लोगों ने धंधा करने की कोशिश की है
किसी का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफ में भी कुछ लोगों ने गड़बड़ करने की कोशिश की है। वह पहले बिहार था, हमने उसके नाम के आगे शरीफ लगाया। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारशरीफ में कुछ लोगों ने धंधा करने की कोशिश की है। इसका भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा। यहां आज तक किसी भी तरह का उपद्रव नहीं हुआ था। लेकिन अचानक से यह कैसे हो गया? इससे साफ है कि या किसी ने जानबूझकर करवाया है। लोगों से अपील है कि वह इस तरह की अफवाह में ना आए। किसी के बहकावे में नहीं आए। आपसी भाईचारा और सौहार्द बना कर रखें।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन