उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया। वहां उसका धर्मांतरण कर उसे जिहादी आतंकी बनाने की साजिश रची गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां एक 15 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 मई की है जब पीड़िता को बहला-फुसलाकर प्रयागराज से केरल ले जाया गया। आरोप है कि एक मुस्लिम महिला दोस्त ने पैसों और बेहतर जीवन की लालच देकर उसे इस्लाम कबूल करने के लिए राजी किया। इसके बाद लड़की को केरल पहुंचाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, इस पूरे षड्यंत्र में प्रयागराज के दो युवक और एक मुस्लिम युवती शामिल थी। अब तक पीड़िता की महिला दोस्त और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है, जिसने नाबालिग को प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक बाइक से पहुंचाया था।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन