नववर्ष 2023 के स्वागत में दौड़े बीआरजी के 23 धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नववर्ष 2023 के स्वागत में दौड़े बीआरजी के 23 धावक

-कड़ाके की ठंड भी कम नहीं कर पाई जोश, बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 23 धावको ने तय की 23 कि मी दूरी

बहादुरगढ़/- नए साल 2023 के स्वागत में बी आर जी रिवोल्यूशन रन में रविवार तड़के पांच डिग्री तापमान में भी शहर के सेक्टर 9 पार्क मे बी आर जी पंवाट से एक साथ युवाओं ने दौड़ लगा इतिहास रचा। इस आयोजन में बीआजी के 23 धावकों ने 23 किलोमीटर की दौड़ कर 2023 में फिट रहने का संदेश देते हुए कहा कि  तूफानों में जो पलते हैं, वहीं दुनिया को बदलते हैं। मन मे बनने वाले आलस्य रूपी दानव को मार कर फिटनेस रुपी देवता को बसाना है और फिट भारत हिट भारत का निर्माण करना है।
          बीआरजी के प्रमुख धावक व कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि 23 धावको ने 23 किलोमीटर की इस मैराथन में दौड़ लगा कर नए साल 2023 का स्वागत किया।  जहा अधिकांश लोग अपने नए साल 2023 को डीजे नाइट, बुफे, छिपे हुए रत्नों और सभी के साथ मना रहे है वही बी आर जी के धावको ने रिवोल्यूशन रन कर नए साल को एक अनोखे तरीके से मनाया।
         साल की शुरुआत एक अद्भुत सुबह की दौड़ के साथ जिसमे सभी ने अपनी तो दोङ की ही साथ ही अपने पङोस या दोस्त को जागरूक कर साथ मे 2 से 3 किलोमीटर की दौड लगवाई। साथ मे अगले कुछ दिनो तक उसके साथ दौङ लगाकर दोङने की आदत बनवाने का प्रण लिया। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप का हमेशा से प्रयास रहता है कि समाज के लोगो मे फिटनेस के लिए जागरूपता लाना।
            ग्रुप के लोग स्वामी विवेकानंद के विचारो को दोहराते हुए नई शुरुआत करने वाले धावको को कहा कि उठो, जागो, भागो और तब तक मत रुकना जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। युवाओं को इसी संकल्प के साथ दौड़ना है और साथ ही अपने हौसलों को भी बुलंद रखना है।
             दौङ मे बिजय सिंह, सतीश देशवाल, गुलाब सिंह, जयदेव राठी, धर्मवीर, विनीत, श्रणम, सुरेंद्र दलाल, कृष्ण भारद्वाज, प्रवीन सांगवान, नीरज अजय, ताराचद, संदीप, विनोद राठी, एन के नारा, चचंल, यशवीर, मुकेश कुमार, शक्ति राणा, नरेन्द्र राम, राकेश ङबास, कपिल, नवीन राणा, विकास बोरा, प्रदीप, अनुप ,दीपक ने 23  किलोमीटर रेस लगाई और बहादुरगढ के लोगो से अपील की कि नए साल से एक नई शुरुआत कर कम से कम आधा घण्टे रोज फटनेस को दे।
         

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox