नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में एक सार्वजनिक रोड़ पर रोशनपुरा में एक्सिस बैंक के एटीएम को अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटने के प्रयास के मामले को द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने सुलझानें में सफलता प्राप्त की हैं। टीम ने इस मामले में एक आरोपी को नजफगढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके दूसरे साथियों का पता लगाया जा सके।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को पुलिस को रोशनपुरा में एक्सिस बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नही लगा। तो एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने स्पेशल स्टाफ टीम इंचार्ज नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई विजेन्दर, एएसआइ्र महेश, हवलदार परवीन राठी, सिपाही विपिन, जगदीश व रवि की टीम का गठन किया और मामला सुलझाने के निर्देश दिये। इस मामले में एटीएम के गार्ड अंशुमन सिंह की शिकायत पर टीम ने जांच शुरू की। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में जांच के बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन फिर भी आरोपी पकड़ से बाहर रहे। लेकिन फिर एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी गौरव जून पुत्र लेट करमवीर निवासी हाउस नंबर-118, गणपति एन्क्लेव नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी ड्रग्स का आदि था और ड्रग्स खरीदने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ने बताया कि जिला द्वारका पुलिस की टीमे ऑपरेशन वर्चस्व के तहत जिला में अपराधों को रोकने व अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाये हुए है और पुलिस को अपने अभियानों में सफलता भी मिल रही है जिसकारण जिला में अपराधों की संख्या काफी घट गई है।


More Stories
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें
पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘जलपान’ कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू