नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली गेट से एक सक्रिय स्नेचर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जबकि वारदात में शामिल उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एक महिला ललिता पत्नी महेश कुमार निवासी समसपुर खालसा दिल्ली ने बताया कि सोमवार को जब वह दिल्ली गेट पर बस का इंतजार कर रही थी तभी 3 युवक आये और उसका पर्स झपटकर भागने लगे। लेकिन उसने जब शोर मचाया तो वहां बीट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और महिला का पर्स बरामद कर लिया जबकि दो भागने में सफल हो गये। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश पुत्र धन्नाराम, मादीपुर कालोनी का रहने वाला है और अपने साथियों के साथ स्नेचिंग करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या की कोशिश व स्नेचिंग के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन