नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक सक्रिय स्नैचर-कम-ऑटो-लिफ्टर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपी नजफगढ़ थाने का बीसी है और चोरी, स्नेचिंग, डकैती व शस्त्र अधिनियम के 5 मामलों में पहले शामिल रहा है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ थाने के हवलदार दीपक गोयल व सिपाही राजेन्द्र जब गश्त कर रहे थे तो उन्हे मोटरसाईकिल पर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसपर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह पुलिस के जवाब नही दे पाया। पुलिस ने जब मोटरसाईकिल की जांच की तो पता चला की वह चोरी की है और निहाल विहार क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ जॉली पुत्र राजिंदर निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी नजफगढ़ थाने का बीसी है और उस पर नजफगढ़ व मोहनगार्डन थानों में पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


More Stories
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार