नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- मटियाला विधानसभा क्षेत्र के शिकारपुर गांव में नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के सहयोग से गा्रम उदय सेवा भारती यूथ कल्ब ने खेलो युवा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एनवाईके के जिला समनव्यक एस पी सिंह ने युवाओं को खेल के प्रति जुड़ने की अपील की। साथ ही एनवाईके की गतिविधियों की जानकारी भी दी।
एनवाईके के जिला समनव्यक एस पी सिंह व घुम्मनहेड़ा वार्ड के पार्षद दीपक मेहरा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि गांवों मे प्रतिभाओं की कमी नही है। लेकिन संसाधन नही होने से युवा अपना सही मार्ग नही चुन पाते है। ऐसे में नेहरू युवा केंद्र युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम कर रहा है। उन्होने बताया कि युवा खेलों के प्रति जोड़ने के लिए एनवाईके न केवल युवा मंडलों को खेलों का सामान मुहैया करा रहा है बल्कि देहात के 25 गांवों में युवा मंडलों की स्थापना भी कर रहा है। ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा पेश करने का मौका मिल सकें। इस अवसर पर यूथ कल्ब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी को सम्मानित किया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक धर्मपाल सिंह, प्रीत सिंह घुम्मनहेड़ा, झटीकरा से बाबा अमरदास कल्ब के सदस्य व शिकारपुर की षहीद भगत सिंह ब्रिगेड के पदाधिकारी व सदस्यो ने भी भाग लिया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज