नजफगढ़: सफाई और जाम पर वादे सख्त, लेकिन अतिक्रमण पर अब भी ढीली कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-   नजफगढ़ क्षेत्र में गंदगी, सड़क किनारे जमा मिट्टी और लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर प्रशासन ने हाल ही में सख्त रुख अपनाने का दावा किया। इसी कड़ी में नजफगढ़ ज़ोन के उपायुक्त सुमित और एमसीडी अधिकारियों की टीम ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ फिरनी क्षेत्र का निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था, सड़क किनारे पड़े मलबे के ढेर और पुराने खैरा रोड पर जाम की गंभीर समस्या को अधिकारियों के सामने रखा गया।

निरीक्षण के समय अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए एक सप्ताह के भीतर सड़क से मिट्टी और कचरा हटाकर यातायात सुचारु करने का आश्वासन दिया। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्ती बरतने की बात कही गई, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बाजारों और सड़कों के किनारे अवैध कब्जे पहले की तरह बने हुए हैं, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति जस की तस बनी हुई है। दुकानों और ठेलों के फैलाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निवासियों का आरोप है कि केवल निरीक्षण और आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक जमीनी स्तर पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने दोहराया कि चाहे सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन हो या किसी अन्य विभाग के, क्षेत्र की समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा जाएगा। नजफगढ़ को परिवार मानते हुए विकास और व्यवस्था सुधारना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन अब लोगों की मांग है कि वादों के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की वास्तविक कार्रवाई भी दिखाई दे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox