नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- धर्मपुरा ए-2 ब्लॉक में एक निर्माणाधीन अवैध मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक दूसरे मकान की छत पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला समेत चार बच्चे व एक महिला दब गई। बच्चों व महिला को लोगों ने मलबे से निकाला और संजीव सिंहा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पांचों की हालत स्थिर बताई है हालांकि एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पंहुच गई और अपनी जांच शुरू कर दी। उधर अवैध निर्माण का आरोपी व्यक्ति अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया बताया जा रहा है।
यहां बता दें कि कालीचरण धर्मपुरा ए-2 ब्लॉक में अपने मकान की तीसरी मंजिल की दीवार बना रहा था। जो आज वीरवार को सुबह 10ः30 बजे अचानक ओमबीर के मकान की छत पर गिर गई जिस कारण घर के कमरे में अपनी दादी के साथ टीवी देख रहे 4 बच्चे वह उनकी दादी मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गये। दादी रामप्यारी की उम्र 50 साल बताई जा रही है। इस हादसे में एक ही परिवार की 3 लड़कियां व एक लड़का घायल हुए है जो सभी नाबालिग है और उनकी उम्र 2 साल से 16 साल तक है।
इस संबंध में धर्मपुरा ए-2 ब्लॉक की आरडब्ल्यूए अध्यक्षा अनुराधा शर्मा ने बताया कि उन्हें जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर आई और उन्होंने घायल बच्चों व उनकी दादी को बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीसीआर कॉल की गई पुलिस ने आकर घायलों की हालत का जायजा लिया और अपनी जांच आरंभ की हालांकि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन अभी तक अवैध निर्माण कर रहे कालीचरण को नहीं पकड़ा गया है। आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया बताया जा रहा है।
यहां बता दें कि नजफगढ़ में अवैध निर्माण पर निगम का कोई नियंत्रण नहीं है। हर तरफ अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं और निगम अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय अपनी जेब भर रहे हैं जिस कारण रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन यह कहना मुश्किल है कि पुलिस इस अवैध निर्माण में निगम अधिकारियों के खिलाफ भी कोई कार्यवाही या मामला दर्ज करेगी।
वहीं नजफग निगम जोन चेयरमैन व रोशनपुरा वार्ड के पार्षद सत्यपाल मलिक ने अस्पताल जाकर सभी घायलों का हालचाल पूछा और अस्पताल से उनके इलाज का खर्च स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती