नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक स्नेचर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। आरोपी से पुलिस ने एक स्नेच किया गया मोबाइल फोन व वारदात मे ंशामिल बाईक बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथी के बारें में पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 12 जुलाई को अमित कुमार चौहान नामक एक व्यक्ति ने जय विहार नजफगढ़ से अपना फोन छीनने की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया कि दो युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर आये और उसका फोन छीनकर फरार हो गये।
नजफगढ़ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एसएचओ अजय शर्मा ने एचसी मनोज, सीटी जितेंद्र और सीटी राजेंद्र को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने इस मामले में सूचनाऐं व जानकारी जुटा कर एक आरोपी अजय कुमार उर्फ पव्वा पुत्र हरिराम पोद्दार निवासी एच नं. 255 ए, एफ-ब्लॉक, जय विहार, नजफगढ़, आयु- 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया और उससे लूटा गया मोबाईल व वारदात में शामिल बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस अजय से दूसरे आरोपी सुधीर के बारें में पूछताछ कर रही है ताकि उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण