नजफगढ़ की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-खस्ताहाल सड़कों, फंड बहाली और खेल अवसंरचना पर उठाई गई अहम मांगें

नई दिल्ली//उमा सक्सेना/-      दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन एवं नजफगढ़ वार्ड–127 से निगम पार्षद अमित खरखड़ी ने नजफगढ़ क्षेत्र से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को एक विस्तृत और तथ्यात्मक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, विकास कार्यों और युवाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा गया है।

नजफगढ़–सुरखपुर रोड की बदहाल हालत पर चिंता
ज्ञापन में सबसे अहम मुद्दा नजफगढ़–सुरखपुर रोड की जर्जर स्थिति को बताया गया। अमित खरखड़ी ने अवगत कराया कि सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई परतें, जलभराव और टूटे किनारे आम लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुके हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग—स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और वाहन चालक—आवागमन करते हैं, जिन्हें आए दिन दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, इसलिए सड़क के तत्काल और टिकाऊ पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।

XL-VIIIY फंड की बहाली की मांग
अमित खरखड़ी ने ज्ञापन में XL-VIIIY फंड को पुनः शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह फंड पहले अनधिकृत कॉलोनियों में जरूरी विकास कार्यों के लिए निगम पार्षदों को उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इसे बंद कर दिए जाने से विकास कार्य लगभग ठप हो गए हैं। फंड के अभाव में नालियों, गलियों, पुलियों, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना था कि फंड बहाल होने से बुनियादी सुविधाओं को फिर से गति मिलेगी।

युवाओं के लिए आधुनिक स्पोर्ट्स पार्क की जरूरत
ज्ञापन में नजफगढ़ क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखते हुए कम से कम तीन आधुनिक स्पोर्ट्स पार्कों की स्थापना की मांग भी रखी गई। अमित खरखड़ी ने कहा कि नजफगढ़ एक देहात प्रधान क्षेत्र है, जहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं, लेकिन पर्याप्त खेल सुविधाओं के अभाव में अनेक प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। स्पोर्ट्स पार्क बनने से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मिलेंगे तथा वे नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई का आग्रह
अमित खरखड़ी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि नजफगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार नजफगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएगी और इससे क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox