नकली पुलिसवाला बन वसूलता था रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नकली पुलिसवाला बन वसूलता था रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-हाल ही में द्वारका के एक पार्क में युवती व उसके दोस्त से मारपीट कर वसूले थे 5 हजार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस ने द्वारका में नकली पुलिस वाला बनकर रंगदारी वसूलने वाले एक पूर्व सेनाकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक अर्टिगा कार, खाकी पैंट व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सेना से सेवानिवर्त है और गुरूग्राम में आर्मीमेन कोटे में कुश्ती कोच लगा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है क्योंकि एक साल पहले भी वह इन्ही गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था।

इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 28 जनवरी की शाम को द्वारका पार्क में एक पुलिसकर्मी के रूप में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और उसके दोस्त की पिटाई और पैसे की जबरन वसूली का मामला सामने आया था। जिसपर द्वारका जिला पुलिस टीम व स्थानीय थाना पुलिस की 20 टीमों ने कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता लगाया और फिर उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

डीसीपी ने बताया कि मामला उस समय पेचिदा हो गया था जब पार्क के सीसीटीवी कैमरें में आरोपी से जुड़ी जानकारी धुमिल होने के कारण नही मिल पाई। लेकिन पुलिस टीमों ने आसपास खबरियों व स्थानीय लोगों तथा दूकानदारों से जानकारी एकत्र की लेकिन फिर भी कोई परिणाम हाथ नही लगा। इसी दौरान द्वारका नॉर्थ थाने के एक सिपाही ने बताया कि करीब एक साल पहले इसी तरह का मामला सामने आया था जिसमें उसने उस व्यक्ति से पूछताछ की थी तथा उसकी फोटो भी ली थी जिसमें उसका पता राजेश कुमार पुत्र ताराचंद, उम्र 38 साल निवासी कुतुबविहार छावला बताया गया था। पुलिस ने उस ठिकाने पर छापामारी की तो आरोपी का वहां कुछ पता नही चला। इसके बाद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार के मालिक का पता लगाया और उससे पूछताछ के बाद आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नजफगढ़ से पकड़ लिया। निरंतर पूछताछ के बाद आखिर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी राजेश कुमार पुत्र ताराचंद उम्र 38 साल निवासी नजफगढ़ नई दिल्ली ने खुलासा किया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को बेच दिया है और एक अर्टिगा खरीदी है। उसने बताया कि उन्होंने स्पोर्ट्स कोटे में सेना में सेवा दी थी और सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह वर्तमान में हरियाणा सरकार के गुरुग्राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक अनुबंध कुश्ती कोच के रूप में काम करते हैं। पूरी जांच के बाद आरोपी राजेश कुमार के पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox