नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीएनजी को लेकर कुछ कंपनियां कुछ खास करने जा रही हैं। जी हां अब आपकों सीएनजी भरवानें के लिए पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइनों से परेशान नही होना पड़ेगा। दरअसल, अब सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने का झंझट खत्म होने वाला है। आप सिर्फ एक फोन कॉल से सीएनजी की होम डिलीवरी पा सकेंगे। हालांकि यह सुविधा अभी मुंबई में शुरू होने जा रही है। लेकिन जल्द ही देश के दूसरे बड़े शहरों में भी यह सुविधा शुरू हो जायेगी।
एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप कंपनी ने मुंबई में सीएनजी की होम डिलीवरी के लिए महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत मोबाइल सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जो 24 घंटे होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराएंगे। यह सुविधा सभी तरह के सीएनजी पर चलने वाले वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कंपनी के मुताबिक, उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। बयान में कहा गया कि इन दो स्थानों के बाल स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। कंपनी के बयान की मानें तो अकेले मुंबई में लगभग पांच लाख सीएनजी वाहन हैं और हर साल 43 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। वहीं इन वाहनों के लिए मुंबई में सिर्फ 223 सीएनजी स्टेशन हैं, ऐसे में मोबाइल सीएनजी स्टेशन बेहद राहत देने वाले साबित होंगे।


More Stories
14 फरवरी को वेलेंनटाइन की बजाय शहीद दिवस घोषित करे सरकार रणबीर सिह
राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच