धोनी को भी मिला सचिन जैसा सम्मान , BCCI ने लिया बड़ा फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धोनी को भी मिला सचिन जैसा सम्मान , BCCI ने लिया बड़ा फैसला

मानसी शर्मा / – BCCI ने  टीम इंडिया के महान क्रिकेटर और भगवान का दर्जा दिए जाने वाले सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जर्सी नंबर 10 को रिटायर कर दिया था। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है BCCIने टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 को भी रिटायर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BCCIने महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया है।

BCCI ने धोनी की र्जसी को किया रिटायर

 टीम इंडिया में अब किसी भी खिलाड़ी 10 के साथ-साथ नंबर-7 की जर्सी पहनने को नही मिलेंगी। टीम इंडिया के वर्तमान खिलाड़ियों और नए आने वाले सभी युवा खिलाड़ियों को BCCIने सूचित कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक जर्सी नंबर-7 को इस्तेमाल ना करें। BCCIने महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा इंडियन क्रिकेट को दिए गए योगदान के कारण उनकी जर्सी नंबर 7को रिटायर करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया को जीत दिलाने में सफल नही हुए थे, और लगभग एक साल बाद 15 अगस्त, 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था

अंतरराष्ट्रीयक्रिकेट में धोनी के रिकॉर्ड

टीम इंडिया के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे, और 98 T20मैच खेले हैं। इन तीनों फॉर्मेट में धोनी ने क्रमश: 38।09 की औसत से 4876 रन, 50।57 की औसत से 10,773 रन, और 37।60 की औसत से 1617 रन बनाए थे। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर टेस्ट मैंच  में 256 कैच, और 38 स्टंप आउट किए थे। वहीं, वनडे में धोनी ने 321 कैच, और 123 स्टंप आउट किए थे, जबकि T20में उन्होंने 57 कैच और 34 स्टंप आउट किया था।

महेंद्र सिंह धोनी धोनी टीम इंडिया के लिए सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं, और वह दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट, T20विश्व कप,वनडे विश्व कप, और चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को जीत दिलाई है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में भी नंबर 1 टीम बनी थी, और उनकी ही कप्तानी के एक दौर में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 रहा करती थी। BCCIने महेंद्र सिंह धोनी के इन्हीं योगदान को सम्मान देते हुए उनके जर्सी नंबर-7 को रिटायर किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox