द्वारका साइबर थाना पुलिस ने विशेष अभियान में 10 चोरी के मोबाइल किये बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साइबर थाना पुलिस ने विशेष अभियान में 10 चोरी के मोबाइल किये बरामद

-टीम ने सभी 10 आरोपी फोन के साथ किये गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका जिला की साइबर थाना पुलिस ने एक अभियान के तहत 10 चोरी व स्नेचिंग के मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हे आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
                इस संबंध में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि जिला में चोरी व स्नेचिंग किये गये मोबाइल फोनों को तलाशने का अभियान चलाया गया जिसमें साइबर टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला में बढ़ती स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को देखते हुए एसीपी ऑपरेशन रामअवतार व साइबर सेल के एसएचओ जगदीश कुमार ने एसआई राजेश, एसआई राजेंद्र, महिला एचसी निशा, और एचसी मधु की एक टीम बनाई और कार्यवाही के निर्देश दिये। साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी/सीडीआर विश्लेषण के आधार पर, दस चोरी किए गए मोबाइल फोन के उपयोगकर्ताओं को ढूंढ कर उन्हें  फोन के साथ पकड़ लिया गया। बरामद मोबाइल फोन के साथ रिसीवर को आगे की जांच के लिए संबंधित पुलिस थानों को सौंप दिया गया है।
आरोपित गिरफ्तार-
1. राहुल कुमार निवासी पूर्वी सागरपुर, नई दिल्ली, आयु 23 वर्ष।
2. ज्योति निवासी विजय एन्क्लेव, डाबरी, नई दिल्ली, आयु 23 वर्ष।
3. किशन निवासी कुतुब विहार फेज-02, छावला, नई दिल्ली, आयु 26 वर्ष।
4. गोपी कुमार निवासी नंगली सक्रवती, नजफगढ़, उम्र 22 वर्ष।
5. राजा निवासी मटियाला रोड, उत्तम नगर, नई दिल्ली, आयु 19 वर्ष।
6. मुकेश कुमार निवासी प्रजापत कॉलोनी, बिंदापुर, नई दिल्ली, उम्र 38 वर्ष।
7. रोहित निवासी बाबा हरि दास कॉलोनी, टिकरी कल, नई दिल्ली, उम्र 28 वर्ष।
8. सोनू निवासी बिंदापुर गांव, उत्तम नगर, नई दिल्ली, आयु 20 वर्ष।
9. मोहम्मद अली निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली, आयु 25 वर्ष।
10. शिंटू मोरिया निवासी फतेह नगर, तिलक नगर, नई दिल्ली, आयु 27 वर्ष।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox