द्वारका/दिल्ली/- देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में शुमार द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी हर साल की तरह इस बार भी रामलीला मंचन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीरामलीला सोसायटी के फांउडर प्रेसिडेंट एवं वाईस चेयरमैन अशोक यादव ने बताया कि पिछले साल हमारी रामलीला को सर्वश्रेष्ठ रामलीला का अवार्ड मिला था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलीला देखने यहां आये थे। इस बार भी हमने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होने बताया कि श्रीरामलीला सोसायटी द्वारका सैक्टर-10 के डीडीए मैदान में हर साल रामलीला का मंचन करती है। इस बार हमारी सोसायटी अपना 10वां सफल रामलीला मंचन करने जा रही है। 26 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीलाओं के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। दर्शकों की सुरक्षा के लिए डीडीएमए की गाईड लाईन व पुलिस की व्यवस्था की गई है। वहीं आग व दूसरे खतरों से निपटने के भी पूरे प्रबंध किये गये। उन्होने बताया कि द्वारका सैक्टर 10 की रामलीला में दूर-दूर से श्रद्धालु रामलीला देखने आते है। उनकी पुख्ता सुरक्षा के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था व खाने-पीने के भी इंतजाम किये गये हैं। उन्होने सफल रामलीला मंचन के लिए सोसायटी के संरक्षक व प्रेसिडेंट राजेश गहलोत का आभार जताया। उन्होने कहा कि श्रीरामलीला सोसायटी का प्रत्येक कार्यकर्ता व सदस्य इसे सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं। बस अब प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के आने का इंतजार रहेगा। इस अवसर पर सोसायटी के वाईस चेयरमैन सुरेश सोलंकी, प्रधान राजीव सोलंकी, महासचिव संजीव गोयल व कोषाध्यक्ष जयभगवान कटारिया ने रामलीला देखने आने वाले दर्शकों व भगवान राम के भक्तो से निवेदन किया कि रामलीला में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रबंधकों का सहयोग करें और पूरी श्रद्धा के साथ रामलीला का आनन्द उठाऐं।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम