द्वारका में बेखौफ बदमाशों ने वकील को गोली मार उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में बेखौफ बदमाशों ने वकील को गोली मार उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

-मामला द्वारका सेक्टर-1 का, पुलिस बता रही आपसी रंजिश का मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/सुनील बाल्यान/- शनिवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर -1 में बेखौफ बदमाशों ने बीती शाम एक वकील को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक वकील की पहचान वीरेंदर कुमार नरवाल निवासी द्वारका सेक्टर -12 के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है।


                     द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने आज सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को बीते शनिवार की शाम 4 बजकर 20 मिनट पर द्वारका सेक्टर -1 में एक वकील को गोली मारे जाने की पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक शख्श घायल अवस्था में खून से लथपथ कार में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर हस्पताल गयी जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला की मृतक वीरेंदर द्वारका सेक्टर-12 में रहते थे। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी उनसे अलग रहती है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जिसमे 2 अनजान युवक वकील को गोली मारते दिख रहे है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है। फिलहाल द्वारका साउथ थाना पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox