द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

-नाइजीरिया और बांग्लादेश के नागरिक निर्वासन के लिए भेजे गए

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अगस्त 2025 में द्वारका जिले की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उन्हें निर्वासन के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में 13 नाइजीरियाई और 2 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। ये सभी बिना वैध वीज़ा के भारत में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रह रहे थे।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नजर बनाए हुए है। मोहन गार्डन, एंटी-नारकोटिक्स सेल, उत्तम नगर और डाबरी थानों की टीमों ने डीसीपी द्वारका के समग्र निर्देशन और निगरानी में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।

अभियान के दौरान मोहन गार्डन थाना से 5, एंटी-नारकोटिक्स सेल से 5, उत्तम नगर थाना से 3 और डाबरी थाना से 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर एफआरआरओ के समक्ष पेश किया, जिन्होंने निर्वासन का आदेश दिया।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की सूची इस प्रकार है:

नाइजीरिया के 13 गिरफ्तार:

1) ओक्वुचुकु जॉन ओकाफोर

2) इजीके इकपारा

3) ओनेकाची न्वोनवु

4) अकुनेसी उगोन्ना

5) नगोएसिना माइकल नवासा

6) चिनेदु विक्टर चुकवुडी

7) फेमी जिमो अदेबाजो

8) फिदेलिस एकेना नवाचुकवु

9) ओकेचुकुवु ओगोचुकुवु जॉन

10) चुकुवेमेका उचे डेनियल

11) अनिक्फे इग्नाटियस चिकेलू

12) उचे क्रिस चुक्वु

13) डेसमंड अबालिग्बो ओनीबच

बांग्लादेश के 2 गिरफ्तार:

1) अब्दुल मोमिन (ग्राम मोहम्मदपुर, फेनी जिला)
2) नुरुल आलम (ग्राम मोहम्मदपुर, फेनी जिला)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, द्वारका जिले की ऑपरेशन टीम नियमित रूप से उन विदेशी नागरिकों पर निगरानी रखती है जो बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रहे हैं या घूम रहे हैं। पुलिस ने अवैध प्रवास को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox