
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के द्वारका ज़िला पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कुख्यात झपटमारों को महज़ ढाई घंटे की कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधी हत्या, डकैती, लूट, शस्त्र अधिनियम और झपटमारी जैसे गंभीर अपराधों में वांटेड थे और उन पर दिल्ली के 7 जिलों में लगभग 30-30 आपराधिक केस दर्ज थे।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 27 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4 बजे, द्वारका सेक्टर-10 में एक महिला शिक्षक से मोबाइल छीनने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। कुछ ही देर में द्वारका सेक्टर-4 से भी एक महिला के पर्स छीनने की सूचना आई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने तुरंत CCTV फुटेज की मदद, टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों को ट्रैक किया।
पुलिस की दो टीमें – एक सिविल ड्रेस में और एक वर्दी में – मोटरसाइकिलों पर 30 किलोमीटर तक पीछा करती रहीं। कई बार भीड़-भाड़ और ट्रैफिक के चलते गोली चलाने का अवसर भी बना, लेकिन आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने धैर्य और रणनीति से काम लिया।
आख़िरकार, द्वारका सेक्टर-10 के पास, उपनिरीक्षक रजत मलिक के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को काबू में कर लिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, नकदी (करेंसी नोट), सजावटी सामान, मेट्रो कार्ड, स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और स्नैचिंग के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि अब तक 12 स्नैचिंग मामलों का खुलासा हुआ और आगे की कार्यवाही जारी है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र