नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/अनीशा चौहान/- द्वारका नॉर्थ जिला पुलिस टीम ने गश्त के दौरान द्वारका सेक्टर-12 के पार्क के पास से एक शातिर साइकिल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की 9 महंगी साइकिलें बरामद की है। आरोपी पार्क के पास एक चोरी की साइकिल को बेचने के लिए आया था, उसी समय पुलिस ने उसे धर दबोचा।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका नॉर्थ थाने की क्रैक टीम के हवलदार सुरेश और विकास सेक्टर-12 पार्क के पास गश्त कर रहे थे तभी उन्हें साइकिल पर संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे पाया। टीम को उस पर शक होने पर उसे पकड़ लिया और पूछताछ व जांच के दौरान आरोपी ने अपना नाम सेलि्वन विल्सन पुत्र रवि विल्सन बताया। पुलिस जांच में पता चला की साइकिल चोरी की है। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपी से चोरी की आठ महंगी साइकिलें और बरामद की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नवमी कक्षा तक पढ़ा हुआ है। पहले वह ऑफिस में हेल्पर के तौर पर काम करता था लेकिन 2023 में उसकी नौकरी चली गई और उसने गुजर-बसर के लिए महंगी साइकिलें चुराना शुरू कर दिया। आरोपी चोरी की साइकिलों को अलग-अलग नाम से बेचता था और चलते-फिरते ग्राहकों को अपना निशाना बनाता था। हालांकि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है जिस कारण पुलिस को उसके सत्यापन में शुरू में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी।


More Stories
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें, विस्तार से खबरें जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार