द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/ – द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ द्वारा तीन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सड़क पर घूम रहे लोगों का सामान छीनता व उनको नुकसान पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपियों से अपराध में उपयोग की गई कार और चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया।
द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया की स्पेशल स्टाफ को सड़कों पर लोगों का सामान छीन कर भागने वाले तीन स्नेचरों की सूचना मिली। 27 फरवरी को शिकायतकर्ता ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह मॉर्निंग वॉक पर घूम रहा था तभी अचानक से तीन अनजान व्यक्ति आए और उससे हाथापाई करने लगे। आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को चोट पहुंचाकर और उसका फोन छीन कर वहां से समय रहते भाग गए। डीसीपी अंकित सिंह ने तुरंत एक्शन लिया और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक समर्पित टीम तैयार की गई, जिसमें स्पेशल स्टाफ के प्रभारी कमलेश कुमार, एसआई राकेश कुमार, एसआई अनिल, एचसी कुलदीप, एचसी संदीप और सिटी हेमराज शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताए गए स्थान का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान निकालने के लिए वहां पर लोगों से पूछताछ की। क्षेत्र में गुप्तमुखबिरों को भी शामिल किया गया, जिससे आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए। टीम को सेक्टर 14 के मेट्रो स्टेशन के पास तीन आरोपियों की गुप्त सूचना मिली। पुलिस अधिकारी तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्तियों ने अपनी पहचान अश्वनी उर्फ आशु, विशाल उर्फ विशु ढाका और अंकित फोगाट के रूप में बताई। छानबीन करने पर पुलिस ने आरोपियों से अपराध में उपयोग की गई कर और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि वह नशे की हालत में थे और निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने यह अपराध किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को द्वारका नॉर्थ थाने में दर्ज कर लिया गया है और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।


More Stories
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन
नई जिम्मेदारी के साथ राजधानी के विकास को मिलेगी नई दिशा
ईरान-इस्राइल तनाव: खामेनेई को खत्म करने की योजना का बड़ा खुलासा
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक