द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने सेक्टर 16 की जेजे कॉलोनी से एक कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सेंधमार का नाम चन्दन है जो द्वारका सेक्टर 16 की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये 2 एलईडी टीवी बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही सेंधमारी के 2 मामले दर्ज़ है।
इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 12 जनवरी को ककरोला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने द्वारका नार्थ थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी की किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे 2 एलईडी टीवी चोरी कर लिए है। मामले की छानबीन के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की देखरेख में हेड कांस्टेबल आज़ाद, कृष्ण, बलजीत, कांस्टेबल परवीन और सुभाष की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का आरोपी द्वारका सेक्टर 16 की जेजे कॉलोनी में मौजूद है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से चोरी के 2 एलईडी टीवी बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण