India President Election Result 2022 News : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रहा है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले
राज्यसभा महासचिव ने कहा-अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 537 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,89,876 है।
दिल्ली में समर्थकों ने किया आदिवासी नृत्य
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानकर लोक कलाकार दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य कर रहे हैं। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं।


More Stories
PM मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा, प्रोटोकॉल उल्लंघन को बताया संविधान का अपमान
हांसी में 13 मार्च को जेजेपी की जनचेतना रैली, देश के कई बड़े नेता होंगे शामिल
लगातार असफलताओं के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, ऋषिना बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
भारतीय ज्ञान परंपरा से ही 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य संभव—विशेषज्ञों का मत
मान सरकार का बड़ा कदम, पंजाब की महिलाओं को मिलेगी मासिक आर्थिक मदद
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी