दो मेडल पर जमाया कब्जा, अब तीसरे पदक पर टिकी है मनु भाकर की नजरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो मेडल पर जमाया कब्जा, अब तीसरे पदक पर टिकी है मनु भाकर की नजरे

-हरियाणा की बेटी ने पेरिस ओलंपिक में जा कर रचा इतिहास

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतकर अपना नाम रोशन किया है। लेकिन अभी भी उनके पास एक और मौका है जिसके बाद उनके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। हालांकि अब तक मनु भाकर ने 2 मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही आगे उनका इरादा पेरिस ओलंपिक में अपनी कामयाबी को बुलंदियों को ले जाना होगा। दरअसल, मनु भाकर के पास मेडल जीतने का एक और मौका है।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में अब तक जो दोनों मेडल गिरे, वो मनु की पिस्टल से निकली गोली की बदौलत है। लेकिन, इससे भी बड़ी कमाल तब होगा जब पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर मेडल की हैट्रिक लगाती दिखेंगी। 10 मीटर एयर पिस्टल के सिगल्स और मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर के पास 3 अगस्त को मौका होगा अपने एक और मेडल पर निशाना लगाने का। अगर ऐसा होता है तो एक ही ओलंपिक में अपनी मेडल की हैट्रिक पूरी कर लेंगी।

3 अगस्त को मनु भाकर के पास एक और मौका
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जीत सकती है। ये इवेंट 3 अगस्त को होगा। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का ये आखिरी इवेंट भी होगा। उन्होंने अपना आगाज तो ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया है। ऐसे में जरूर चाहेंगी कि अंत उससे भी बेहतर हो। मनु भाकर अगर 25 मीटर पिस्टल में मेडल जीत पाने में कामयाब रही तो एक ही ओलंपिक में 3 पदक जीतने वाली भारतीय इतिहास की पहली एथलीट बन जाएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox