देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 3,377 नए मामले आये सामने  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 3,377 नए मामले आये सामने  

– मध्य-मार्च के बाद से सबसे ज्यादा केस किये गये दर्ज
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते दिन भारत में कोविड के 3,377 नए केस दर्ज हुई जो कि मध्य-मार्च के बाद से सबसे ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 60 और मरीजों की मौत हुई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 5,23,753 पहुंच गया।
             फिलहाल देश में 17,801 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.04 फीसदी है। बीते दिन 2,496 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। अब तक रिकवर हो चुके लोगों की संख्या 4,25,30,622 हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में कोविड वैक्सीनेश कैंपेन भी जारी है। अब तक 188.65 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।
                गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
                देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox