दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली, स्विस ग्रुप आईक्यूएयर ने दुनिया के 10 शहरों की सूची की जारी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली, स्विस ग्रुप आईक्यूएयर ने दुनिया के 10 शहरों की सूची की जारी 

मानसी शर्मा /- भारत समेत दुनिया के कई शहरों में प्रदूषण से लोगों की बुरा हाल हो रहा है। देश की राजधानी की बात करें तो सबसे ज्यादा असर यहीं देखने  मिल रही है। लोगों को सांस लेने मे तकलीफ, आखों में जलन जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें भारत क कई शहर शामिल है।

दुनिया के सबसे प्रदूषण शहरों की लिस्ट

दरअसल दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई है और टॉप 5 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में तीन भारतीय शहर हैं। इस लिस्ट में दिल्ली का नाम सबसे पहले स्थान पर है। वहींदूसरे स्थान पर पाकिस्तान का लाहौर शहर है।  बता दें कि यह लिस्ट स्विस ग्रुप आईक्यूएयर की तरफ से जारी किया गया है। यह समूह वायु प्रदूषण के आधार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक तैयार करता है।

दिल्ली का स्थान सबसे पहले नंबर पर

सूची के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सबसे खराब जलवायु वाले 10 शहरों में शामिल हैं। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए 3 नवंबर सुबह 7.30 बजे के डेटा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, तीन दिन बाद भी दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में हवा की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

लिस्ट अनुसार, 519 एक्यूआई के साथ दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर 283 एक्यूआई के साथ पाकिस्तान का लाहौर, 185 एक्यूआई के साथ कोलकाता तीसरे स्थान पर, चौथे स्थान पर मुंबई का नंबर आता है। वहीं पांचवें नंबर पर खाड़ी देश कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox