दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी मैडॉक फिल्म्स की थामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी मैडॉक फिल्म्स की थामा

-‘थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है’- आयुष्मान खुराना

मुम्बई/जीत/भावना शर्मा/- अभिनेता आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है, 2025 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

दिवाली हमेशा से बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के लिए खास मानी जाती रही है, और अब आयुष्मान के लिए यह मौका एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

आयुष्मान कहते हैं,“मेरे लिए दिवाली एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का पर्व है। हर साल मेरी परंपरा होती है कि मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर दिवाली पर कोई फिल्म देखूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव होता है।”

वह आगे कहते हैं,“थामा के साथ पहली बार मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, और यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है। यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हँसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है।”

आयुष्मान ने बताया कि पूरी टीम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैः“मैं थामा के लिए अपना सब कुछ दे रहा हूं। मेरे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अमर कौशिक, डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार और पूरी टीम हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटे हैं ताकि यह फिल्म हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बने।”थामा में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 2025 की सबसे ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox