मानसी शर्मा /- मंगलवार की दोपहर के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही इस दिन के लिए हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, और बुधवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे और बारिश की संभावना जताई गई है।
नोएडा के कुछ क्षेत्रों में बारिश इतनी तेज हुई कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम का समय होने के कारण कई लोग दफ्तरों में फंस गए और घर जाने के लिए बारिश थमने का इंतजार करते रहे।
जगह-जगह जलभराव और यातायात की समस्या
मौसम विभाग ने विशेष रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शहादरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, तुगलकाबाद, इग्नू, और डेरामंडी के साथ ही एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई थी।
मौसम में इस बदलाव के कारण सड़कों पर जलभराव, यातायात की समस्याएं और लोगों की आवाजाही में रुकावटें आई हैं। बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली की कटौती भी हो रही है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।


More Stories
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू