नई दिल्ली/- शिवसेना दिल्ली की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रमुख मंगतराम मुंडे ने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कवायद तेज कर दी है। प्रदेश प्रमुख मंगतराम मुंडे ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली की मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी, लोकसभा, विधानसभा, जिला, वार्ड और अन्य स्तर पर अब तक कार्य कर रही सभी ईकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।
प्रदेश प्रमुख मुंडे ने कहा कि इन सभी ईकाईयों को भंग करने के बाद जल्द ही इनका पुनर्गठन किया जाएगा। दिल्ली में संगठन के तेजी के साथ प्रचार और प्रसार करने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर उम्र, वर्ग और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी को नीचले स्तर से मजबूत करने का काम किया जाएगा।
उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी पदाधकिरियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया है कि राष्ट्रीय प्रमुख के निर्देशों और मार्गदर्शन में संगठन को ग्राउंड लेवल से मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को जनता के साथ मिलकर उठाना होगा जिससे कि उनके बीच पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का विश्वास कायम हो सके। प्रदेश प्रमुख मुंडे ने आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संगठन का पुनर्गठन करके नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी