दिल्ली वालों सीएम केजरीवाल ने दिया नये साल का तोहफा, दिल्ली में अब एक जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट होंगे फ्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली वालों सीएम केजरीवाल ने दिया नये साल का तोहफा, दिल्ली में अब एक जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट होंगे फ्री

-सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में होंगे यह टेस्ट मुफ्त

दिल्ली/- नए साल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा तोहफा दिया है। अब राजधानी दिल्ली में एक जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में यह टेस्ट मुफ्त होंगे। अभी तक 212 तरह के टेस्ट मुफ्त हो रहे हैं। इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ विभाग के बेहद अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रदान करना, हमारा मिशन- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि हमारा मिशन है सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रदान करना है, चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। हेल्थकेयर भी महंगा हो गया है। बहुत से लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा सकते। दिल्ली सरकार के इस फैसले से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox