नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में नर्सिंग होम में आग लगने के बाद एसीबी ने दिल्ली के अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने ये कार्रवाई एलजी के निर्देश पर की है। एसीबी ने शुक्रवार को 62 अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की। इस छापेमारी में 4 अस्पताल अवैध तो 40 अस्पतालों में खामियां पाई गई। बता दें दिल्ली में कुल 1190 अस्पताल है।

पहले फेज में एसीबी की तरफ से अस्पतालों की सूची तैयार की गई थी। वहीं, दूसरे फेज में एसीबी के द्वारा इन अस्पतालों और नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। एसीबी की तरफ से दिल्ली के 62 अस्पतालों और नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक 4 अस्पताल अवैध रूप से चल रहे हैं, इनमें से 2 अस्पताल पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और कोंडली में मौजूद हैं, बाकी 2 अस्पताल राजौरी गार्डन और साउथ दिल्ली के देवली इलाके में स्थित हैं। कुल 40 अस्पतालों में खामियां पाई गई थीं। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में हुए बेबी केअर अग्निकांड के बाद से इसको लेकर एसीबी जांच कर रही है।

बीते दिनों पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में हुए बेबी केयर सेंटर में आग लगने के बाद उपराज्यपाल के निर्देशों पर एसीबी जांच की जा रही है। इसी संबंध में एसीबी ने अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर अस्पतालों-नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन