नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भीषण गर्मी व हीट वेव के चलते दिल्ली में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली में लगातार 12 दिनो से बढ़ रही बिजली की मांग रिकॉर्ड 8302 मेगावाट तक पंहुच गई है, जो दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। इस रिकॉर्ड ने कुछ ही दिन पहले बने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा दिया। डिस्कॉम अधिकारी के मुताबिक, 22 मई को दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8000 मेगावाट तक पहुंच गई थी। लगातार 12 दिनों में दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 2024 में 7000 मेगावाट को पार कर गई है।

इससे पहले 23 मई की दोपहर करीब 3ः42 बजे दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8000 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इसने एक दिन पहले बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। कल दोपहर मांग 7717 मेगावाट के साथ सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और कुछ ही घंटों बाद 23ः01 बजे यह रिकॉर्ड भी टूट गया था।


More Stories
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य