दिल्ली में जल समस्या को लेकर हुई बैठक, अधिकारी चंडीगढ़ में करेंगे मीटिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में जल समस्या को लेकर हुई बैठक, अधिकारी चंडीगढ़ में करेंगे मीटिंग

-हरियाणा से थोड़ा पानी देने की अपील की हमने- आतिशी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने कहा की जो संभव होगा वो मदद करेंगे। हमने हरियाणा से कहा कि थोड़ा पानी अगर वो दे सकते हैं तो बेहतर होगा। कल दिल्ली के सरकार के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।

दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर समीक्षा की गई। इसमें दिल्ली जल बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। वजीराबाद तालाब में पानी खत्म हो गया है। मुनक नहर में भी पानी की कमी चल रही है। पानी की कमी के चलते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी का कम प्रोडक्शन हो रहा है। दिल्ली में करीब 70 एमजीडी पानी का उत्पादन कम हो रहा है। बवाना, नांगलोई में बोरवेल के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है। टैंकर की ट्रिप्स बढ़ाई गई है। 10 एमजीडी पानी टैंकर के जरिए मुहैया कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी। यमुना अपर बोर्ड की बैठक में कोई समाधान नहीं निकला है।

आतिशी ने आगे कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने कहा की जो संभव होगा वो मदद करेंगे। अभी कुछ डॉक्यूमेंट अपर यमुना बोर्ड को हिमाचल ने देखा है। हमने हरियाणा से कहा कि थोड़ा पानी अगर वो दे सकते हैं तो बेहतर होगा। कल दिल्ली के सरकार के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox