दिल्ली में घना कोहरा और हल्की बारिश, यातायात पर असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में घना कोहरा और हल्की बारिश, यातायात पर असर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राजधानी दिल्ली में आज २५ दिसंबर को हल्की बारिश और घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, जिससे दृश्यता कम हो गई। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में क्रिसमस के दिन कोहरा छाया रहा, जिसका असर हवाई यातायात और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। कुछ उड़ानों की संचालन में समस्या आई, और ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान २२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कोहरे में विजिबिलिटी हुई कम

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखा गया, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ा। पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह ६ बजे दृश्यता १०० मीटर तक सीमित हो गई। रनवे पर विजिबिलिटी १२५ मीटर से भी कम रही, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

फ्लाइट्स पर असर, यात्रियों से सावधानी की अपील

दिल्ली हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, “लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी हैं, लेकिन जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइन से उड़ान की जानकारी लें।” CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है, जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में विमानों को सुरक्षित रूप से उतरने की अनुमति देती है।

दिल्ली का तापमान और मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान २१ डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान ९.९ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से दो डिग्री अधिक है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने २६ से २८ दिसंबर के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली का एक्यूआई

आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान ९.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह ७ बजे दिल्ली का एक्यूआई ३३३ रिकॉर्ड किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox