अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा, बीजेपी पर लगाया गिरफ्तारी का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल का बड़ा खुलासा, बीजेपी पर लगाया गिरफ्तारी का आरोप

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में अपने सूत्रों से जानकारी मिली कि ईडी, आईटी और सीबीआई की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें ऊपर से आदेश आया था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी केस लगाकर गिरफ्तार किया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्हें यह भी आदेश दिया गया है कि गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड की जाएगी।”

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता के खिलाफ कई साजिशें रची हैं और उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार के कामों को रोकने की कोशिश की है।

AAP सरकार को रोकने की साजिशें नाकाम

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “बीजेपी की सारी साजिशें नाकाम होने के बाद, उन्होंने हमारे पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इसके बावजूद वे AAP सरकार के काम को रोकने में सफल नहीं हो पाए।”

केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाने की कोशिश की, लेकिन AAP सरकार ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और काम जारी रखा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox