दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. वी.के. मल्होत्रा का निधन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. वी.के. मल्होत्रा का निधन 

-94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समय उनकी आयु 94 वर्ष थी।

लाहौर में हुआ था जन्म
3 दिसंबर 1931 को लाहौर (जो अब पाकिस्तान में है) में जन्मे प्रो. मल्होत्रा ने जनसंघ से राजनीति की शुरुआत की और बाद में भाजपा में शामिल होकर दिल्ली में संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। वे दिल्ली के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद भी रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन सादगी और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंघ के दौर से ही उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा और संगठन को विस्तार देने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख
वरिष्ठ नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मल्होत्रा जी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान के गहरे जानकार और एक अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी और राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

सीएम योगी ने भी किया शोक व्यक्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का जाना अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।

कार्यकर्ताओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
प्रो. मल्होत्रा ने भाजपा और जनसंघ के स्वर्णिम इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। संगठन की नींव मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका सादा जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox