दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाश दबोचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाश दबोचे

-तीन पिस्टल और 4 कारतूस बरामद, एक आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

दिल्ली/- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवानिया गैंग पर शिकंजा कसते हुए उसके दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल और चार कारतूस बरामद किये हैं। गिरफ्तार एक आरोपी पर राज पार्क थाना में हत्या का मामला दर्ज है। वह पैरोल पर जेल से निकलने के बाद फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ जत्ती और अखिल उर्फ माया के रूप में हुई है। राकेश उर्फ जत्ती पर हत्या, डकैती, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने अपने मामा की हत्या का बदला लेने के लिए पहली हत्या की। वह दिल्ली के राज पार्क में दर्ज हत्या एक के मामले में पैरोल लेकर फरार हो गया अखिल नीरज बवानिया गैंग का एक जाना माना सदस्य है, जो 12 मामलों में वांछित था। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, सार्वजनिक सेवकों पर हमला और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस बताया कि आरोपी दिल्ली में एक शख्स का मर्डर करने आए थे। अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भी पुलिस को पता लगा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को चाणक्य प्लेस इलाके में ट्रैप लगाकर अरेस्ट किया गया है। आरोपी एक कार में सवार थे। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है। कार चोरी की है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ 2 नए केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले भी पुलिस नीरज बवाना गैंग के कई बदमाशों को अरेस्ट कर चुकी है।

तिहाड़ जेल में है नीरज बवाना
नीरज बवाना दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर है। जिसने 19 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसका नाम नीरज सहरावत है। लेकिन वह अपने सरनेम के पीछे अपने गांव का नाम लगाता है। नीरज बवाना के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 40 मामले दर्ज हैं। फिलहाल नीरज दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जाता है कि वह जेल से ही अपनी गैंग को ऑपरेट करता है। उसकी गैंग के लोग नीरज के इशारे पर उद्योगपतियों से वसूली करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox