नई दिल्ली/- दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के माध्यम से भेजी गई धमकी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया। स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया है।
पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और परिसर को तत्काल खाली कराया गया। पूरे स्कूल की तलाशी ली गई लेकिन कोई बम नहीं मिला।
इस बीच साइबर टीम ने ई-मेल की भी जांच की। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ-साथ डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने से बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों की सांस में सांस आई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर