दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप

-जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती चौथी मंज़िल से छलांग लगा बैठी। यह सनसनीखेज घटना 60 फीट रोड स्थित होटल संतोष रेजीडेंसी में दोपहर करीब 1 बजे सामने आई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुंदर नगरी निवासी युवती और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीय युवक होटल में चेक-इन किए हुए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवती कथित तौर पर गुस्से और तनाव में आकर होटल की चौथी मंज़िल की खिड़की से कूद गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम में PCR कॉल आई, जिसके बाद फर्श बाजार थाना पुलिस और PCR टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। होटल स्टाफ और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दोनों के बीच हुए विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और होटल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने छलांग आत्महत्या के इरादे से लगाई या यह किसी अन्य परिस्थितियों का नतीजा था।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox