दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी को दी बड़ी सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी को दी बड़ी सौगात

-जनकपुरी के पंखा रोड़ पर हैंगिंग गार्डन बनाने का किया ऐलान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रविवार को पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कई ऐलान करते हुए जनकपुरी वासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद व पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत के आग्रह पर पंखा रोड पर हैंगिंग गार्डन बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने जनकपुरी की भलाई के लिए योजना को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। आशीष सूद ने 100 दिनों के कार्यों का ब्यौरा दिया और पंखा रोड को कूड़ा मुक्त करने का वादा किया।

जनकपुरी की पंखा रोड की सर्विस लेन पर पिछली सरकार ने साइकिल ट्रैक बनाने का ऐलान किया था लेकिन अब इसकी जगह हैंगिंग गार्डन बनाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश में मंत्री व जनकपुरी से विधायक आशीष सूद ने मुख्यमंत्री के समक्ष पंखा रोड की सर्विस लेन पर हैंगिंग गार्डन बनाने की योजना को स्वीकृति देने का आग्रह किया था। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत जनसभा में आशीष सूद की इस योजना का सांसद कमलजीत सहरावत ने भी समर्थन किया और मुख्यमंत्री से कहा कि जनकपुरी उनका मायका रहा है। यहां वे अपनी बहन मुख्यमंत्री से इस योजना को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह कर रही हैं।
आशीष सूद ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए जनता से कहा कि आपने इस धूप में मेरे कहने से कार्यक्रम में आकर जो एक घंटा का समय दिया है, उसे चुकाने के लिए मैं पूरे पांच वर्ष तक आपकी सेवा में लगा रहूंगा। आपके प्यार, स्नेह व आशीर्वाद को जो ऋण उसे चुकाना मेरा परम कर्तव्य है।

आशीष सूद ने कहा कि चाणक्य प्लेस के सभी ब्लाक में पानी आता ही नहीं था। महावीर एंक्लेव में कई जगह पानी नहीं आता था, तो कहीं कुछ ही घंटे के लिए पानी आता था। आज कई इलाकों में पानी आता है। जहां पानी की किल्लत थी, वहां जलापूर्ति के लिए समय बढ़ाई गई है। उन्होने कहा कि जहां जहां अभी भी पानी की समस्या, उसे दूर किया जाएगा। महावीर एंक्लेव गली संख्या 7 से 37 के बीच आने वाले 15 दिनों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने साइकिल ट्रैक की जगह हैंगिंग गार्डन बनाने की बात पर खुशी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि इसी बहाने पंखा रोड की सर्विस लेन का उद्धार होगा। अभी यह सर्विस लेन कूड़ाघर, बेसहारा पशुओं, आए दिन होने वाली खोदाई, बसों की अवैध पार्किंग के लिए जानी जाती है। लेकिन भविष्य में यदि यहां हैंगिंग गार्डन बनेगा तो इससे इस रोड की छवि बेहतर होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox