नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/घेवरा मोड़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली देहात के मसीहा व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा को उनके 79वें जन्मदिवस पर हजारों दिल्ली वासियों ने अपनी भावभीन श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर हवन व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ स्वाभिमान स्थल पर पंहुचकर अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
हवन के उपरान्त प्रवेश वर्मा ने भी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा किसी एक वर्ग के नेता नही थे। उनके दिल में सदा दिल्ली देहात के लिए विशेष लगाव रहा और वो हर स्तर पर ग्रामीणों व किसानों का जीवन सुधारने के लिए कार्य करते रहे। गांवों में फिर चाहे शिक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य का या फिर परिवहन और किसानों की समस्याओं पर वर्मा जी ने ग्रामीणों के लिए काम किया। सरकारे बदलने से अभी भी कुछ ऐसे काम हैं जो वर्मा जी का सपना थे और अभी भी अधुरे पड़े है। हम सबकों मिलकर उन्हे पूरा करना है। इस अवसर पर दिल्ली देहात के साथ-साथ दिल्ली के दूसरे हिस्सों से भी काफी संख्या में लोगों ने स्वाभिमान स्थल पंहुच कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। लोगों की माने तो दिल्ली देहात के एकमात्र नेता थे स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा, जो सभी के दुःख-सुख में सदा खड़े रहते थे। उन्होने पिछली सरकारों में हुई देहात व किसानों की उपेक्षा को महसूस किया और फिर उनकी उन्नति के लिए काम किया आज जो भी विकास गांवों में दिखाई देता है उसकी शुरूआत साहिब सिंह वर्मा जी ने ही की थी। हम सभी सदा उनके ऋणी रहेंगे।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज