‘दिल्लीवालों के पास इस बार दो विकल्प हैं…,’ अरविंद केजरीवाल ने किया दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘दिल्लीवालों के पास इस बार दो विकल्प हैं…,’ अरविंद केजरीवाल ने किया दावा

मानसी शर्मा/- AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अगर इस बार डबल इंजन की सरकार आ गई, तो डबल इंजन सभी को कुचल देगा। इस बार लोगों के पास 2 विकल्प हैं शरीफों की पार्टी या गुंडागर्दी। इनके कई प्रत्याषी अपने-अपने क्षेत्रों में माफिया हैं। लोग शरीफ हैं और शांति से जीना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है। दिल्ली में खुलेआम हिंसा हो रही है। लोगों के साथ मारपीट हो रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस के सामने लोगों को पीटा जाता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है। दिल्ली में पत्रकारों पर हमला किया गया लेकिन पत्रकारों को ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिल्लीवालों ने BJP की गुंडागर्दी को हराने का मन बना लिया है। जनता को मालूम है कि अगर इनकी डबल इंजन की सरकार आ गई तो ये सबको कुचल देंगे।

दिल्लीवालों के पास इस बार दो विकल्प हैं- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों के पास इस बार दो विकल्प हैं। पहला विकल्प आम आदमी पार्टी, जिसे वोट करने से आपको हर महीने ₹25,000 की बचत होगी और दिल्ली में विकास होगा। उन्होंने कहा कि दूसरा विकल्प है BJP, जिनका सरदार ही गुंडा है। अगर इन्हें वोट दे दिया तो यह केवल गुंडागर्दी करेंगे। चुनाव आयोग ने BJP के आगे सरेंडर कर दिया है।

राजीव कुमार ने रिटायरमेंट के बाद पद के लालच में देश के लोकतंत्र को गिरवी रख दिया है। हम डरे नहीं, हम झुके नहीं- अरविंद केजरीवाल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी का मज़बूती से सामना कर रहा है।हम डरे नहीं, हम झुके नहीं। हमें जो भी करना पड़े, हम करेंगे लेकिन देश के जनतंत्र को झुकने नहीं देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox