मानसी शर्मा /- बिहार के पटना में 09 सितंबर यानी आज सुबह सोमवार को हुई फायरिंग से राजधानी दहल उठी है। ये घटना पटना के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है। जहां आज सुबह बदमाशों ने BJP नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है।

ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक सवार आए बदमाशों ने सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। श्याम सुंदर BJP से पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे।
इस घटना के बाद मृतक BJP नेता के एक साथी ने बताया कि हम लोग हर दिन मंगल तालाब आकर मॉर्निंग वॉक करते हैं। लेकिन जब हम लोग आज सुबह आए तो पता चला कि उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जगह पर लगे हुए कैमरा से वीडियो निकालकर देखने से यह पता चल रहा है कि BJPनेता मंदिर से दर्शन करके निकले थे और वहीं किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए 2 लड़कों ने उनकी गर्दन से चेन छीन ली और मोबाइल भी छीन लिया, जिसके बाद दोनों के बीच छीना-छपटी हुए और सिर में गोली चल गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।
इस पूरे मामले में बताया जाता है कि बीते रविवार की रात मुन्ना शर्मा के बेटे का एक मैरिज हॉल में छेका था। जिसके लिए कई रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। वहीं सोमवार की सुबह को मुन्ना शर्मा कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए ऑटो के लिए मंगल तालाब के पास गए थे। इसी बीच यह घटना घटित हो गई।


More Stories
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता: कोर्ट से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे