नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिचाऊँ कलां वार्ड-128 में एम.सी.डी. उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी रेखा इंदरजीत शोकीन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता अलग-अलग इलाकों में पहुँचे और घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

रघुवीर एन्क्लेव, लोकेश पार्क, वीरेंद्र मार्केट, लोकेश पार्क एक्सटेंशन, गुप्ता मार्केट, इंद्रा मार्केट और अग्रवाल कॉलोनी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में मतदाताओं को भाजपा सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं की जानकारी दी गई।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से यह संदेश भी साझा किया गया कि उनका एक-एक वोट वार्ड के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे आगामी मतदान में बैलेट नंबर 2 पर कमल के निशान को चुनकर वार्ड में स्थिर, मजबूत और विकास-केंद्रित सरकार को दोबारा स्थापित करें।

अभियान के दौरान स्थानीय जनता की भागीदारी और समर्थन देखने को मिला, जिससे उपचुनाव में भाजपा की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की झलक साफ दिखाई दी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई