तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज – बोले प्रधानमंत्री का हारना निश्चित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज – बोले प्रधानमंत्री का हारना निश्चित

-तीसरे चरण में INDI गठबंधन की स्थिति को बताया बेहतर-  तेजस्वी यादव

पटना/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बन रहे हैं कि इस बार उनका जाना तय है और इस बार बिहार और पूरे देश की जनता तानाशाही सरकार को हटाना चाह रही है। तीसरे चरण के चुनाव में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है…हमें पूर्ण विश्वास है कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

वहीं लालू यादव पर प्रधानमंत्री के द्वारा हमला करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वह कब नहीं लालू जी पर बोलते हैं दिन भर हम लोग पर बोलते हैं। आप देखिए ना हमको दूसरे राज्य में जाकर गाली दे रहे हैं। वह घबराए हुए है, डरे हुए हैं, प्रधानमंत्री कुछ भी कर सकते हैं। केवल झूठ बोलते हैं। वह कुछ भी बोल सकते हैं । आरक्षण के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों ने जो आरक्षण बढ़ाया है। जाति आधारित गणना करने के बाद अब तक नवमीं सूची में उन्होंने शामिल क्यों किया नहीं? क्योंकि उसमें एबीसी का ओबीसी का एसटी का सब लोग आरक्षण हमने बढ़ाने का काम किया है। और देश भर में सबसे ज्यादा 75% आरक्षण बिहार में दिया गया है। 

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कथनी करनी में भारी अंतर है। प्रधानमंत्री जी को धर्मशास्त्र सीखना है। धर्म के साथ-साथ कर्म की भी बातें आप करें कि 10 साल आपने क्या किया है। आपने बिहार के लिए क्या किया? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि तीसरे चरण के मतदान ने यह साबित कर दिया है कि 4 जून को INDI अघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है। चुनाव के पहले यह जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था वह 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टीकरण के बीच हो रहा है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox