ड्रग्स के लिए जिस्मफरोशी के जाल में फंस रही लड़कियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्रग्स के लिए जिस्मफरोशी के जाल में फंस रही लड़कियां

-पुलिस ने 48 को छुड़वाया -ड्रग्स के बदले जिस्म का सौदाः अहमदाबाद में बड़े घरों की 48 लड़कियां नशे के जाल से निकाली गईं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अहमदाबाद/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल गुजरात पुलिस की रेड में होटलों में जिस्मफरोशी का काम कर रही 48 लड़कियों को पुलिस ने ड्रग्स माफिया के चंगुल से छुड़वाया है। पुलिस का कहना है कि ये बड़े धरों की लड़किया है जो ड्रग्स के नशे की आदि थी और पैसे नही मिलने के कारण ड्रग्स के लिए ड्रग्स माफिया उन्हे जिस्मफरोशी के लिए होटलों में भेज रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने रेड मारकर ऐसी 48 लड़कियों को मुक्त कराया हैं। ज्यादातर लड़कियां बड़े घरों की हैं और काफी पढ़ी-लिखी भी है। लेकिन नशे की आदत ने उन्हें जिस्मफरोशी तक के लिए मजबूर कर दिया। ऐसी ही एक लड़की ने अपनी आपबीती बताई कि किस तरह से वह ड्रग्स के दलदल में उतरी और इसमें धंसती चली गई।

अहमदाबाद के होटल मार्वल में पुलिस ने जुलाई 2020 में छापा मारा। यहां 20 साल की लड़की मिली थी, जिसकी शादी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि वह अच्छे घर की लड़की थी। उसने बताया कि ड्रग्स डीलर पहले तो पैसेवाले घरों की लड़कियों को नशे के जाल में फंसाते हैं। इसके बाद जब वो लड़की बुरी तरह नशे की आदी हो जाती है तो उसे पैसों के लिए जिस्म बेचने पर भी मजबूर करते हैं।

यह लड़की अपने हाथ पुलिसवालों से छिपाने की कोशिश कर रही थी। दरअसल, नशे के इंजेक्शन लेने से उसके हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर निशान पड़ गए थे और यही निशान छिपाने की वह कोशिश कर रही थी। उसने पुलिस से अंग्रेजी में बात की और अपनी बातें सामने रखीं। बताया कि वह एक नामी साइंस कॉलेज में पढ़ रही है, लेकिन नशे की लत की वजह से यहां तक पहुंच गई।

उसने बताया कि कुछ समय पहले एक दोस्त के साथ पार्टी में गई थी, जहां अजनबी लड़के भी आ रहे थे। इस हाई प्रोफाइल पार्टी में नशा एक स्टेटस सिंबल था। साथ की लड़कियां ऐसा कर रही थीं तो उसने भी यह कदम उठा लिया। बाद में ड्रग्स डीलर के संपर्क में आई और पूरी पॉकेटमनी ड्रग्स पर खर्च करने लगी। कोरोना में पिता का कारोबार ठप हो गया तो पॉकेटमनी भी बंद हो गई। डीलर ने शुरुआत में तो फ्री में डोज दी पर बाद में उसने ऐसा करना बंद कर दिया। लड़की ने बताया कि उसने ड्रग्स डीलर से ड्रग्स मांगी और बताया कि पैसे भी नहीं हैं। इसके बाद डीलर ने कहा कि एक घंटे के लिए होटल में जाओ और जो कुछ भी कहा जाए, सब करो। ड्रग पैडलर उसे ड्रग्स का डोज देने से पहले होटल ले जाता था और उससे जिस्मफरोशी कराता था। जब लड़की के परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने उसकी शादी करा दी, लेकिन शादी के बाद भी वह ड्रग्स पैडलर के लिए काम करती रही।

अहमदाबाद की एक जानी-मानी कंपनी के मालिक की बेटी को ड्रग्स की लत लग गई। शुरू में तो परेशानी नहीं हुई, पर नशा करते-करते उसे पैसों की किल्लत होने लगी। ड्रग्स डीलर ने जब बिना पैसों के ड्रग्स देने से इनकार कर दिया तो वह उसके सामने गिड़गिड़ाने तक लगी। इसके बाद ड्रग्स डीलर ने ही उसे जिस्मफरोशी के बाजार में उतार दिया। पैसों के लिए उसे होटलों में भेजने लगा।

इन लड़कियों का सच सामने आने के बाद अहमदाबाद पुलिस ने एक धार्मिक संप्रदाय की मदद से लड़कियों की मदद और उनका इलाज शुरू किया। ऐसी करीब 48 लड़कियों को अब तक पुलिस नशे के चंगुल से मुक्त करा चुकी है। अहमदाबाद पुलिस अब इस ड्रग्स के कारोबार की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके एक्शन प्लान को लेकर गुजरात पुलिस के अधिकारियों से भी चर्चा की जा चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox