द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 21 मार्च को हुए द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद गठित हुई नई कार्यकारिणी ने सोमवार को डीसीबीए का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर डीसीबीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश राणा ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ पद व गोपनियता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होने कहा कि वह डीसीबीए की गरिमा को बनाये रखेंगे और सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे।

बता दें कि डीसीबीए की नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है और इसमें अवनीश राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा विवेक डागर उपाध्यक्ष, अरविंद वशिष्ठ मुख्य सचिव, हेमंत वर्मा अतिरिक्त सचिव, अमित कुमार सिंह संयुक्त सचिव, महिला कार्यकारिणी सदस्य रितू गुप्ता, एग्जिक्यूटिव मेंबर 20 साल से ऊपर अशोक कुमार झा, एग्जिक्यूटिव महिला मेंबर 20 साल से ऊपर निशा सेठी, एग्जिक्यूटिव मेंबर 10-20 साल लता नोटियाल, एग्जिक्यूटिव मेंबर 1-10 साल राहुल त्यागी और यमनदीप सोलंकी निर्वाचित हुए है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज