नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- डाबड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रनहोला थाना क्षेत्र में डकैती में वांछित एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बटन दार चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि रनहोला थाने में आरोपी के खिलाफ 4 चोरी के मामले दर्ज है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि डाबड़ी थाना पुलिस ने फरार अपराधियों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैती का मुख्य आरोपी सूरज उर्फ कलता छठ पूजा पार्क, डाबरी, पालम रोड पर आने वाला है। सूचना के आधार पर एसआई सुंदर सिंह, एएसआई कमल सिंह, सिपाही किशन व संदीप तुरंत मौका स्थल पर पहुंचे और अपराधी सूरज उर्फ कलता को एक बटन दार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है हालांकि आरोपी ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ रनहोला थाने में 4 चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज उर्फ कलता पुत्र राम चंद्र निवासी कुम्हार कॉलोनी, सैनिक एनक्लेव, विकास नगर, नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


More Stories
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई
बड़ा निर्णय- ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ बनाने का प्रस्ताव मंजूर
बिंदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
एनआई एक्ट मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार