गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- रविवार को अरावली की पहाड़ियों में ट्रेल ए थान दौड का आयोजन हुआ जिसमें देश-विदेश से धावको ने हिस्सा लिया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 85 धावको ने इसमें भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। सात किलोमीटर में संदीप ने पहला स्थान और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप के बेहतरीन प्रदर्शन पर सभी बीआरजी ग्रुप के धावको ने खुशी जताई।

ट्रेल ए थान नाम का इवेंट 11वीं बार लगातार हुआ जिसमें 7 किलोमीटर, 14 किलोमीटर, 28 किलोमीटर और 56 किलोमीटर में 2000 से अधिक धावको ने हिस्सा लिया। 5 किलोमीटर की नेचर वॉक भी आयोजित की गई। इस संबंध में दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बहुत चुनौती पूर्ण दौड़ थी। जमीन पूरी पथरीली, बजरी और रेत वाली रही यह एक दौड़ है जो रनर को प्रमुख मैराथन और अल्ट्रा मैराथन के लिए तैयार कर सकती है। इस संघर्ष के बीच धावको ने प्रकृति का भी आनंद लिया। कुछ-कुछ समय के बाद धावको को विभिन्न तरह की पंछियो प्रजातियां का सामना करना पड़ा और जंगल में रन करने का नया अनुभव प्राप्त किया। बीआरजी ग्रुप से 85 धावक इसमें दौड़े थे। 7 किलोमीटर में संदीप ने सभी धावको को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य ने तीसरे स्थान पर रहे वही महिलाओ मे सवेता दुसरे स्थान पर रही।

सहगुप्ता गहलोत ने 56 किलोमीटर मे तृतीय व शैली ने चौथा स्थान हासिल किया। गुलाब सिंह ने छठा स्थान, अशोक ने नौवा स्थान, तुषार ने 56 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बेहतर प्रदर्शन कर सफलतापूर्वक दौड को पूरा किया।

बीते सालों में इस दौड मे बी आर जी ग्रुप के परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, शक्ति राणा, बादल, सिकंदर और नरेंद्र राम ने 84 किलोमीटर करके अपना परचम लहराया है। वहीं जगदीश राठी, भृगु कुमार, ब्रह्म प्रकाश मान, कर्नल कुलवंत सिंह, नवनीत दलाल, सुमित यादव, रणबीर सांगवान, अनुराग सचान, सुनिल, अमनदीप, दीपक, पुनम अग्रवाल, कौशल शर्मा, रचित, प्रमोद, अनिल शर्मा, धर्मवीर, राजेश, नवीन राणा, सुनील सिकरी, सुनील बेनीवाल, संध्या ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की।
वही रविवार को एक ओर बोध गया, बिहार मे आयोजित दौड मे सेवाराम ने 21 कि मी मे दुसरा स्थान हासिल कर बी आर जी ग्रुप का नाम रोशन किया। बीआरजी ग्रुप की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व खेल संगठनों ने बधाई दी है।


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार